Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Pahalgam attack: ‘पानी रोकना जंग को बुलावा देने जैसा…’, सिंधु संधि पर भारत के सख्त फैसले से बौखलाया पाकिस्तान, NSC बैठक में गीदड़ भभकी

Pahalgam attack
Pahalgam attack: 'पानी रोकना जंग को बुलावा देने जैसा...', सिंधु संधि पर भारत के सख्त फैसले से बौखलाया पाकिस्तान, NSC बैठक में गीदड़ भभकी

Pahalgam attack: पहल्गाम आतंकी हमले के बाद भारत के सिंधु जल संधि पर कड़े फैसलों से पाकिस्तान बौखला गया है। NSC की आपात बैठक में पाकिस्तान ने भारत को युद्ध की धमकी दी और वाघा बॉर्डर समेत कई राजनयिक व व्यापारिक संबंध तोड़े।

Pahalgam attack: भारत के सिंधु जल संधि पर एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, NSC बैठक में दी धमकी

जम्मू-कश्मीर के पहल्गाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित करने और राजनयिक संबंधों में कटौती जैसे कड़े कदम उठाए हैं। भारत की इस सख्ती से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को आनन-फानन में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (NSC) की एक हाईलेवल बैठक बुलाई। इस बैठक में तीनों सेनाध्यक्ष, प्रमुख मंत्री और सिविल व सैन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक इस्लामाबाद में हुई, जिसकी अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री शरीफ ने की।

Pahalgam attack: पाकिस्तान का बयान, ‘पानी रोका, तो युद्ध मानेंगे’

पाकिस्तान की NSC ने भारत के सिंधु जल संधि से जुड़े फैसलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संधि है जिसे भारत अकेले निलंबित नहीं कर सकता। पाकिस्तान ने इसे अपनी जनता के लिए ‘लाइफलाइन’ बताया और चेतावनी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से की नदियों का बहाव रोका, तो इसे युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा और पूरे राष्ट्रीय बल से जवाब दिया जाएगा।

Pahalgam attack: पाकिस्तान ने लिए ये कड़े फैसले

 वाघा बॉर्डर तत्काल बंद

भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। भारत से आने-जाने वालों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जो भारतीय वैध वीज़ा पर पाकिस्तान में हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक लौटने को कहा गया है।

Pahalgam attack: SAARC वीजा रद्द

SAARC वीजा योजना के तहत भारतीयों को जारी सभी वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं। केवल सिख तीर्थयात्रियों को छूट दी गई है। अन्य सभी भारतीयों को 48 घंटे में पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया गया है।

Pahalgam attack: रक्षा सलाहकारों को निष्कासित किया

इस्लामाबाद स्थित भारतीय रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर दिया गया है। उन्हें 30 अप्रैल 2025 से पहले पाकिस्तान छोड़ने को कहा गया है।

भारतीय उच्चायोग के स्टाफ में कटौती

इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में स्टाफ की संख्या घटाकर 30 तक सीमित कर दी गई है।

एयरस्पेस बंद

भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

Pahalgam attack:व्यापारिक संबंधों पर रोक

भारत के साथ सभी प्रकार के व्यापारिक लेनदेन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं, चाहे वह किसी तीसरे देश के रास्ते से ही क्यों न हो।

Pahalgam attack:  भारत का अगला कदम?

भारत की ओर से फिलहाल इन पाकिस्तानी कदमों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन यह स्पष्ट है कि सिंधु जल संधि और राजनयिक स्तर पर भारत अब सख्ती के मूड में है। आने वाले दिनों में इस टकराव का असर दक्षिण एशिया की शांति पर गंभीर पड़ सकता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें