Trump Tariffs Announcement: भारत पर अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ संसद भवन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

Trump Tariffs Announcement: भारत पर अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ संसद भवन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन

दिल्ली में शुक्रवार को संसद भवन परिसर के मकर द्वार के सामने विपक्षी सांसदों ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए संभावित टैरिफ को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने और संसद को अंधेरे में रखने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमने इस मुद्दे पर संसद में स्थगन प्रस्ताव भी दिया है। कल भी नेता प्रतिपक्ष ने इस गंभीर मसले को सदन में उठाया था। यह भारतीय अर्थव्यवस्था पर अब तक का सबसे बड़ा हमला साबित हो सकता है और देश की जनता इसको लेकर बेहद चिंतित है। हम सरकार से जवाब मांग रहे हैं लेकिन सरकार जवाब देने से भाग रही है।” वेणुगोपाल ने आगे कहा कि वित्त मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और देश के आर्थिक हितों की अनदेखी कर रही है।

विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान ‘देश की अर्थव्यवस्था बचाओ’, ‘सरकार जवाब दो’ जैसे नारे भी लगाए। उन्होंने सरकार से स्पष्ट मांग की कि भारत पर अमेरिकी टैरिफ की वास्तविक स्थिति क्या है, और इससे निपटने के लिए क्या रणनीति अपनाई जा रही है – यह संसद और देश की जनता के सामने रखा जाए। इस मुद्दे पर संसद के भीतर भी हंगामे के आसार बने हुए हैं। विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर दबाव बना रहा है कि वह इस आर्थिक चुनौती से निपटने के लिए पारदर्शी योजना प्रस्तुत करे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img