Parliament Session: प्याज और आलू की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विपक्षी सांसदों का संसद में विरोध प्रदर्शन

प्याज और आलू की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विपक्षी सांसदों का संसद में विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

विपक्षी दलों के सांसदों ने प्याज और आलू की महंगाई को लेकर आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने किसानों को उनकी उपज के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन में शिवसेना-उद्धव बाल ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राष्‍ट्रीय जनता दल सांसद मनोज कुमार झा, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले सहित कई नेता शामिल थे। RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “प्याज और आलू के किसानों की मांग उठाई गई है। MSP की लीगल गारंटी बहुत बड़ा मसला है। मुझे दुख है कि जो सरकार खिलाड़ियों पर होने वाले खाने पीने के खर्चे का हिसाब कल सदन में बता रही थी उनको शर्म नहीं आती… ”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img