Operation Sindoor: भारतीय सेना ने 9 आतंकी शिविरों को किया नेस्तनाबूद, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कार्रवाई का किया समर्थन

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने 9 आतंकी शिविरों को किया नेस्तनाबूद, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कार्रवाई का किया समर्थन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस हमले में मारे गए मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए गए इस ऑपरेशन में सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवादियों के नौ शिविरों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। सेना की यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस नीति का सशक्त उदाहरण बनी है।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार ने भी सख्त संदेश दिया है। केंद्र के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि आज भारत विश्व स्तर पर पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है और पाकिस्तान अगर यह सोचता है कि वह बार-बार कायराना हरकतें कर बच निकलेगा, तो यह उसकी भूल है। उन्होंने दो टूक कहा कि आज भारत की स्थिति यह है कि अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ा नहीं जाएगा। मंत्री मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों से देश ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और अब हर हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश में अशांति फैलाने का काम पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने किया है और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ बड़े आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया और उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय सेना ने अंजाम दी है और स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद देश के भीतर किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सेना की इस रणनीतिक सफलता को लेकर देशभर में सराहना हो रही है। नागरिकों का कहना है कि भारत ने अब यह साबित कर दिया है कि वह न सिर्फ अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है, बल्कि दुश्मन के घर में घुसकर भी जवाब देने का सामर्थ्य रखता है। ऑपरेशन सिंदूर ने जहां आतंकियों के हौसले पस्त किए हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह संदेश गया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है।

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई एक शुरुआत है और भविष्य में अगर पाकिस्तान या उसके पाले हुए आतंकी भारत की ओर बुरी नजर डालेंगे, तो उन्हें और भी कड़ा जवाब मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर से यह संदेश भी गया है कि भारत अब किसी भी तरह की आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा और देश की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img