लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई, 28 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई, 28 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यूपी की राजधानी लखनऊ में बीती शाम एक बड़ा हादसा हो गया था। ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 पहुंच गई है और 28 लोग घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, हरमिलाप बिल्डिंग में तीन फ्लोर थे। नीचे मोबील और स्पेयर पार्ट्स का काम होता था। बीच के फ्लोर में दवाओं का और तीसरे फ्लोर पर गिफ्ट आइटम का वेयर हाउस था। प्रशासन का कहना है कि नीचे के फ्लोर से सबको निकाला दिया गया है। अभी दो फ्लोर के कितने मलबे में फंसे है अभी ठीक से पता नहीं है। ड्रोन लाये गये हैं। मलबे से वॉइस डिटेक्ट करने की कोशिश हो रही है।

प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत गिरने से कई लोग दब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इमारत का नाम हरमिलाप बिल्डिंग है जो कि तीन मंजिला है। बिल्डिंग में दवाओं का कारोबार होता था। मौके पर आठ एंबुलेंस पहुंची थीं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एम्बुलेंस के लिए बोला गया है। घायलों को लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लिया था। साथ ही मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को पहुंचने के निर्देश दिए थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं। लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने एक्स हैंडल पर बताया कि मैंने लखनऊ के ज़िलाधिकारी से फ़ोन पर बातचीत करके घटनास्थल पर हालात की जानकारी प्राप्त की है। स्थानीय प्रशासन मौक़े पर राहत एवं बचाव कार्य कर रहा है और पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img