Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Jalgaon Train Accident: जलगांव ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 13, अब तक 8 शवों की शिनाख्त, जांच जारी

Jalgaon Train Accident: जलगांव ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 13, अब तक 8 शवों की शिनाख्त, जांच जारी

महाराष्ट्र के जलगांव ट्रेन दुर्घटना स्थल में पटरियों के किनारे एक क्षत विक्षत शव बरामद होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शव का सिर्फ धड़ बरामद हुआ है। इस बाबत विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि , ‘‘हमने अब तक 13 में से आठ शवों की पहचान कर ली है, जिनमें से दो की पहचान उनके आधार कार्ड से हुई है।” ‘

दरअसल, जलगांव में स्टेशन से आगे बढ़ते ही लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ने ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारी निकलने लगी। संभवत: ब्रेक बाइंडिंग के कारण निकली इस चिंगारी को देख यात्रियों को आग लगने का शक हुआ। यह अफवाह इतनी तेज फैली कि ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जान बचाने के लिए लोग ट्रेन की चेन खींच कर पटरियों पर कूदने लगे।

जान बचाने के चक्कर में कूदे लोगों को यह नहीं पता था कि असल में वे मौत के मुंह में कूद रहे हैं। कुछ लोग ट्रेन की एक तरफ पुलिया की दीवार के पास कूदे और कुछ लोग दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर उतरे। शार्प टर्न होने के कारण उन्हें सामने से आने वाली ट्रेन का अंदाजा नहीं लगा। ऐसे में तेज रफ्तार में आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री आ गए। बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 से 15 लोग घायल हैं।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें