Himachal Pradesh: शिमला में मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान का किया शुभारंभ

Himachal Pradesh: शिमला में मुख्यमंत्री ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान का किया शुभारंभ

शिमला, 20 जनवरी, 2026 – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज परिसरों में युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसयूआई मंडी का यह ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान प्रदेश सरकार के नशा मुक्त हिमाचल के विजन को मजबूत करता है और प्रदेश में चिट्टा सहित सभी प्रकार के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सरकारी प्रयासों को गति देता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस तरह की पहलों की अहमियत पर बल दिया।

एनएसयूआई जिला मंडी के अध्यक्ष अनित जसवाल ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री के ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों को नशामुक्त बनाना है। अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, नशा विरोधी शपथ, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन और स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 23 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पहले स्कूल स्तर पर और बाद में कॉलेज स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और राकेश कालिया भी उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img