NPCL Attack Noida: चिरसी गांव में एनपीसीएल टीम पर हमला, दो ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

NPCL Attack Noida: चिरसी गांव में एनपीसीएल टीम पर हमला, दो ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के चिरसी गांव में मंगलवार को एनपीसीएल की टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दो ग्रामीणों को नामजद किया है और मामले की जांच में जुटी है।

कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, एनपीसीएल की टीम मंगलवार को बिजली चोरी की सूचना पर चिरसी गांव पहुंची थी। जांच में पाया गया कि गांव के निवासी सोनू बिना मीटर के सर्विस केबल को सीधे लाइन से जोड़कर बिजली चोरी कर रहा था। जब एनपीसीएल का एक कर्मचारी पोल से केबल काटने का प्रयास कर रहा था, तो सोनू और उसके साथी संजीव शर्मा ने विरोध किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद टीम को वहां से भगा दिया गया।

एनपीसीएल के सहायक प्रबंधक अवधेश फुलजडे ने मामले की शिकायत लेकर कासना कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोनू और संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img