Noida Weather: दो दिन तक रुक-रुक कर बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

Noida Weather: दो दिन तक रुक-रुक कर बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

नोएडा में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को फिर से ठंड का अहसास करा दिया है। पिछले दो दिनों से शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से कम है।

India Meteorological Department के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका सीधा असर नोएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। इसी सिस्टम के चलते शहर में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है और अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। फिलहाल वातावरण में नमी का स्तर करीब 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बारिश के बाद मौसम तेजी से साफ होगा और तेज धूप निकलने के साथ तापमान में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी फिर लौट सकती है।

बारिश का असर शहर की व्यवस्था पर भी देखने को मिला। कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर शटडाउन भी करना पड़ा। इसके बावजूद शहर में जलभराव या बड़े ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनी।

वहीं सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मॉल और घूमने-फिरने की जगहों पर पहुंचे, जिससे शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर रौनक देखने को मिली।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img