Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Water Crisis: नोएडा की झुग्गी-बस्तियों में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, प्राधिकरण अधिकारियों से की बैठक

Water Crisis: नोएडा की झुग्गी-बस्तियों में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, प्राधिकरण अधिकारियों से की बैठक

नोएडा में पेयजल की समस्या को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों महिलाओं ने प्राधिकरण के जल विभाग के सेक्टर-5 स्थित कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बैठक की। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति की दिल्ली-एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव ने किया। इस दौरान महिलाओं ने “पानी हमारा हक है” और “जल ही जीवन है” जैसे नारे लगाकर झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10 और सेक्टर-5 की झुग्गी-बस्तियों में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। उनका कहना था कि नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को पानी जुटाने के लिए घंटों तक कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। इससे खास तौर पर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की व्यवस्था में लगने वाला समय उनकी मजदूरी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है।

समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सौंपा गया ज्ञापन प्राधिकरण के जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक वर्मा ने प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में झुग्गी-बस्तियों में पेयजल की उपलब्धता और नियमित आपूर्ति का मुद्दा उठाया गया। वरिष्ठ प्रबंधक ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।

महिला समिति ने प्राधिकरण से सात दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। समिति की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि तय समय में समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि झुग्गी-बस्तियों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाई होती है। उनका आरोप है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद इन बस्तियों के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

समिति ने कहा कि शहर के विकास और निर्माण कार्यों में झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में उनकी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेयजल की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिलाओं ने प्राधिकरण से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को पानी के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े। प्रदर्शन में समिति की सचिव चंदा बेगम, जिला कमेटी सदस्य मेहंदी, अजमल और गुलअफसा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें