Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Underpass Safety: सेक्टर-96 अंडरपास में तारों की चोरी रोकने के लिए गार्ड तैनात, जलभराव की समस्या दूर करने के भी इंतजाम

Underpass Safety: सेक्टर-96 अंडरपास में तारों की चोरी रोकने के लिए गार्ड तैनात, जलभराव की समस्या दूर करने के भी इंतजाम

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के ठीक सामने सेक्टर-96 में बने अंडरपास में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण ने दो स्तर पर इंतजाम किए हैं। अंडरपास में मोटर चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाली केबल चोरी होने की घटनाओं को रोकने के लिए अब एक सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है। वहीं, मुख्य ग्रीन बेल्ट की ओर से अंडरपास में पानी आने से रोकने के लिए चादर लगाई गई है। जल्द ही यहां स्थायी दीवार बनाने की भी तैयारी है।

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, अंडरपास में जलभराव का एक प्रमुख कारण ग्रीन बेल्ट की तरफ से पानी का अंदर आना था। हल्की बारिश के बाद भी ग्रीन बेल्ट का पानी अंडरपास में पहुंचने से यहां जलभराव की स्थिति बन जाती थी। पानी निकालने के लिए लगी मोटर के संचालन में भी लगातार परेशानी आ रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान करीब तीन बार अंडरपास की केबल चोरी हो चुकी है। केबल चोरी होने के कारण मोटर नहीं चल पाती थी और बारिश के दौरान पानी निकालने में दिक्कत होती थी। इससे अंडरपास में जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती थी।

केबल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब अंडरपास के पास शाम से सुबह तक सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है। प्राधिकरण को उम्मीद है कि रात के समय निगरानी बढ़ने से केबल चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी और मोटर के संचालन में बाधा नहीं आएगी।

ग्रीन बेल्ट की तरफ से पानी आने की समस्या को रोकने के लिए फिलहाल चादर लगाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, चादर लगाने से बारिश का पानी सीधे अंडरपास की ओर नहीं आएगा। इसके अलावा जल्द ही यहां स्थायी दीवार बनाने की योजना है, जिससे पानी के प्रवेश को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।

अंडरपास प्राधिकरण कार्यालय के ठीक सामने स्थित होने के कारण यहां जलभराव की समस्या को लेकर प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे थे। अब केबल की सुरक्षा और पानी के प्रवेश को रोकने के लिए किए गए दोनों इंतजामों से जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें