Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida transport: नोएडा डिपो ने चालकों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन

Noida transport: नोएडा डिपो ने चालकों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन

नोएडा। मोरना स्थित नोएडा डिपो ने संविदा पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सीधे नोएडा डिपो पहुंचकर आवेदन जमा कर सकते हैं। वर्तमान समय में नोएडा डिपो में 800 से अधिक चालक और परिचालक तैनात हैं, जिनमें संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हैं।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दोनो डिपो में कुल 305 बसें संचालित होती हैं, जिनमें से 188 बसें नोएडा डिपो में हैं। सभी बसें साधारण और सीएनजी से संचालित होती हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार के अनुसार, आवेदन करने वाले चालक की न्यूनतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। लंबाई कम से कम 5.3 फीट, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास तथा भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया गया है।

आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके उपरांत आवेदक को बस चलाने का प्रैक्टिकल टेस्ट देना होगा। टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को आगे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है और चयनित महिला परिचालकों की सूची सोमवार तक डिपो में चस्पा कर दी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें