Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: बिल्डर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज

Noida NCR News in Hindi

Noida: बिल्डर पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बिल्डर प्रोजेक्ट से जुड़ा बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी तरुण कुमार कौशिक ने बिल्डर और उसके कर्मचारियों पर रुपये लेकर फ्लैट का कब्जा न देने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने बिल्डर, निदेशक और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तरुण कुमार कौशिक ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने ग्रेनो वेस्ट स्थित एक प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराया था। इसके लिए उन्होंने बिल्डर को लगभग साढ़े छह लाख रुपये एडवांस दिए थे। इसके बाद बिल्डर प्रबंधन की ओर से उन्हें एक बैंक से करीब 40 लाख रुपये का होम लोन भी दिलवाया गया। पीड़ित का आरोप है कि उनकी दी हुई रकम और बैंक का पूरा लोन मिलाकर लगभग 46.39 लाख रुपये बिल्डर ने अपने खाते में जमा कर लिए, लेकिन इसके बावजूद फ्लैट का कब्जा नहीं दिया।

जब पीड़ित ने कब्जा देने की मांग उठाई, तो बिल्डर प्रबंधन ने टालमटोल शुरू कर दी। दबाव बनाने पर तरुण कुमार को जान से मारने की धमकी तक दी गई। पीड़ित ने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय जाना पड़ा। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार बिसरख पुलिस ने बिल्डर और उसके अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला ग्रेनो वेस्ट क्षेत्र में बिल्डरों की पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें