Noida transfers 2026: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में बड़े तबादले, तत्काल रिलीव का आदेश

Noida transfers 2026: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में बड़े तबादले, तत्काल रिलीव का आदेश

नोएडा। शासन ने बुधवार देर शाम नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और यूपीसीडा में कई अधिकारियों के बड़े तबादले किए हैं। इस कार्यवाही को एसआईटी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है और इसे हालिया युवराज हादसे की घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत रिलीव करने और नई तैनाती स्थल पर शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में सबसे पहला नाम नोएडा के रूप वशिष्ठ का है, जिन्हें नोएडा से यमुना प्राधिकरण में प्रबंधक सिविल के पद पर तैनात किया गया है। इसके बाद यमुना प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार को ग्रेटर नोएडा में उसी पद पर स्थानांतरित किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल पद पर कार्यरत चेतराम को यूपीसीडा में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल के रूप में तैनात किया गया है। वहीं नोएडा के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार को भी यूपीसीडा भेजा गया है।

यमुना प्राधिकरण में प्रबंधक पद पर कार्यरत यशपाल सिंह को नोएडा में तैनाती दी गई है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा से जुड़े यूपीसीडा में उपमहाप्रबंधक सलिल यादव को यूपीसीडा में ही उपमहाप्रबंधक प्रबंधक के पद पर तैनात किया गया है। यमुना प्राधिकरण के प्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव को भी नोएडा में नई तैनाती दी गई है।

देर रात हुई इस व्यापक तबादला कार्यवाही को लेकर सभी प्राधिकरणों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह उपस्थित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव करें और उन्हें नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए भेजें। प्रशासन का यह कदम प्राधिकरणों में बेहतर प्रबंधन और हाल ही में हुई घटनाओं के प्रबंधन में सुधार की दिशा में लिया गया माना जा रहा है।

इससे प्राधिकरणों में कार्यभार का संतुलन बने रहने के साथ ही कार्यकुशलता और जवाबदेही में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों के तत्काल रिलीव और नए पदस्थापनों से प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि विकास और औद्योगिक परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी या अड़चन न आए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img