Noida Traffic Police: नोएडा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 6888 वाहनों के चालान, 28 वाहन जब्त

Noida Traffic Police: नोएडा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 6888 वाहनों के चालान, 28 वाहन जब्त
नोएडा। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ Noida Traffic Police ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 6888 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 28 वाहनों को जब्त भी किया गया।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार नो-पार्किंग जोन में खड़े 408 वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2122 लोगों पर कार्रवाई की गई। तेज रफ्तार में वाहन चलाने के कारण 451 वाहनों के चालान काटे गए।
इसके अलावा गलत नंबर प्लेट लगाने वाले 184 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। वाहन पर स्टंट करने के आरोप में छह लोगों के चालान किए गए। बीमा नहीं होने पर 234 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले नौ और काली फिल्म का इस्तेमाल करने वाले 19 वाहनों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर वाहन चालकों और आम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





