Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Traffic Jam: सेक्टर-128 से चिल्ला बॉर्डर तक सात किलोमीटर लंबा जाम, बारिश और कांवड़ियों की भीड़ से बढ़ी परेशानी

Noida Traffic Jam: सेक्टर-128 से चिल्ला बॉर्डर तक सात किलोमीटर लंबा जाम, बारिश और कांवड़ियों की भीड़ से बढ़ी परेशानी

नोएडा। तेज बारिश और कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के कारण सोमवार को नोएडा की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-128 के पास से चिल्ला बॉर्डर तक करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कालिंदी कुंज जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बारिश और जलभराव ने यातायात की समस्या को और बढ़ा दिया।

सुबह से ही नोएडा होकर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों की ओर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी थी। पैदल कांवड़ियों और बाइक सवारों के साथ डाक कांवड़ की संख्या बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

दिल्ली की ओर से आने वाले कांवड़िये चिल्ला बॉर्डर से नोएडा में प्रवेश कर ओखला पक्षी विहार होते हुए कालिंदी कुंज की ओर जा रहे थे। वहीं डाक कांवड़ के लिए सेक्टर-62 से सेक्टर-32 सिटी सेंटर, सेक्टर-37 और महामाया फ्लाईओवर होते हुए निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल किया गया।

कांवड़ियों की आवाजाही के कारण पर्थला गोलचक्कर, होशियारपुर से महामाया फ्लाईओवर होते हुए कालिंदी कुंज और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दिनभर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। देर शाम तक डाक कांवड़ के गुजरने के कारण कई सड़कों पर यातायात का दबाव बना रहा।

दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश करीब साढ़े चार बजे तक जारी रही। लगभग डेढ़ घंटे की तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। जलभराव वाले स्थानों पर वाहनों की गति धीमी होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के सामने, सेक्टर-33 में सहायक संभागीय परिवहन विभाग के पास, सेक्टर-31 निठारी, सेक्टर-16ए फिल्म सिटी, सेक्टर-60, 61 और 62 सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। दलित प्रेरणा स्थल के सामने भी जलभराव की स्थिति बनी रही।

सेक्टर-96 के सबवे समेत कुछ अंडरपास में भी पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। सेक्टर-58 के लेबर चौक पर भी अधिक मात्रा में पानी जमा हो गया। बारिश बंद होने के बाद भी लोगों को तत्काल राहत नहीं मिली और करीब दो घंटे बाद कई स्थानों से पानी निकल सका।

जलभराव के कारण कई मार्गों पर वाहनों की गति प्रभावित हुई। दूसरी ओर कांवड़ियों की आवाजाही पहले से ही अधिक थी। दोनों कारणों के एक साथ प्रभावी होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

डीसीपी यातायात अभय मिश्रा ने बताया कि सोमवार को कांवड़ियों का दबाव काफी अधिक रहा। इसके कारण कुछ सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। बारिश के कारण भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस की ओर से प्रभावित मार्गों पर व्यवस्था संभालने का प्रयास किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें