Noida theft: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के फ्लैट में लाखों की चोरी, नकदी और गहने ले उड़े चोर

Noida theft: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के फ्लैट में लाखों की चोरी, नकदी और गहने ले उड़े चोर

नोएडा। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए घर से बाहर गए एक व्यक्ति के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी में चोरों ने बंद फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी, सोने के गहने और चांदी के बर्तन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी की ओर से फोन आने के बाद पीड़ित को हुई।

थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी निवासी कमल किशोर 23 नवंबर को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए परिवार सहित जम्मू गए थे। उनका 30 नवंबर को वापस लौटने का कार्यक्रम था। इसी दौरान 28 नवंबर को सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग के एक कर्मचारी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है, जिससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई।

सूचना मिलने के बाद कमल किशोर ने अपने परिचितों से संपर्क किया और उनकी मदद से फ्लैट के अंदर जाकर देखा गया। अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। अलमारी और अन्य सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि फ्लैट से करीब 92 हजार रुपये की नकदी, 11 सोने की अंगूठियां, तीन सोने के सिक्के और चांदी के बर्तन चोरी हो चुके हैं।

घटना की सूचना सातवीं मंजिल पर ही रहने वाली एक पड़ोसी ने तुरंत डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के हालात का जायजा लिया। इसके बाद मामले की जांच सेक्टर-113 थाना पुलिस को सौंप दी गई।

पुलिस अब सोसाइटी के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके और चोरी की वारदात का खुलासा हो सके। वहीं, सोसाइटी के कुछ निवासियों ने इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है। लोगों का कहना है कि बिना अंदरूनी जानकारी के इस तरह की वारदात को अंजाम देना मुश्किल है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img