Noida Society Crime: नोएडा की सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर बुजुर्ग महिला से चेन छीनने की कोशिश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Noida Society Crime: नोएडा की सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर बुजुर्ग महिला से चेन छीनने की कोशिश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नोएडा की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुजुर्ग महिला से लिफ्ट के अंदर चेन छीनने का प्रयास किया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना ने एक बार फिर हाई-राइज सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

सोसाइटी निवासी सुमित जलोटा ने बताया कि बुजुर्ग महिला लिफ्ट से अपने फ्लैट की ओर जा रही थीं। इसी दौरान हेलमेट पहने एक बदमाश लिफ्ट में घुसा और महिला को अकेला पाकर उनकी चेन छीनने की कोशिश करने लगा। अचानक हुई इस हरकत से महिला घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनते ही बदमाश डर गया और मौके से भाग निकला। गनीमत रही कि महिला को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घटना ने सभी को हिला कर रख दिया।

इस वारदात के बाद से सोसाइटी में डर और गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर बदमाश पकड़ा नहीं गया तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। कई निवासियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिकायतें की थीं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सोसाइटी निवासी अंकित ने आरोप लगाया कि परिसर के अंदर सुरक्षा गार्डों की संख्या बेहद कम है। कई टावर ऐसे हैं, जहां अक्सर सुरक्षा गार्ड तैनात ही नहीं होते, खासकर रात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों का कहना है कि बिल्डर और प्रबंधन की ओर से सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं।

घटना के बाद सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन से सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने और प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की मांग की है। साथ ही, इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। लोगों की मांग है कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए और सोसाइटी में आने-जाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक घटना को रोका जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img