Noida theft : मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी, बीटा-1 में दहशत

Noida theft : मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी, बीटा-1 में दहशत

नोएडा। सेक्टर बीटा-1 में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में बदमाशों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात सोमवार रात बीटा-1 के बी ब्लॉक में हुई। पीड़िता डॉ. तनुश्री गहलोत अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बदमाश रात के समय घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

चोरी की जानकारी उन्हें मंगलवार सुबह तब हुई जब उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ देखा। पीड़िता ने बताया कि उनके पड़ोस के घर में भी हाल ही में चोरी की घटना हुई थी, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि करीब एक साल पहले भी उनके घर में चोरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद चोरों पर लगाम नहीं लग पाई है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पीड़ित परिवार की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img