Noida: नोएडा के तीन स्कूलों में खेल सुविधाओं का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश

Noida: नोएडा के तीन स्कूलों में खेल सुविधाओं का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिला खेल कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के तीन प्रमुख स्कूलों में खेल सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम का नेतृत्व प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने किया। टीम ने बाल भारती पब्लिक स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल और डीपीएस सेक्टर-30 के खेल मैदानों और उपकरणों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश ग्राउंड की पोल और खेल उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। बाल भारती और डीपीएस स्कूल के मैदानों की स्थिति संतोषजनक रही। पोल, नेट और अन्य उपकरण सुरक्षित और सही स्थिति में पाए गए। हालांकि, विश्व भारती पब्लिक स्कूल के मैदान में पोल पर जंग लगने की शिकायत सामने आई। इसे देखते हुए टीम ने स्कूल प्रबंधन को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्कूल को पोल पर पेंट कराने और समय-समय पर मेंटेनेंस सुनिश्चित करने के लिए कहा गया, ताकि छात्रों के खेल के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा समस्या न उत्पन्न हो।

डॉ. परवेज अली ने मौके पर कहा कि जिले में खेल सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि स्कूलों में छात्रों के लिए सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली खेल सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img