Noida Suicide Case: पत्नी से विवाद के बाद ट्रक चालक ने खुद को मारी गोली

Noida Suicide Case: पत्नी से विवाद के बाद ट्रक चालक ने खुद को मारी गोली

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रिछपाल गढ़ी गांव में घरेलू विवाद के बाद एक ट्रक चालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धीरज कुमार (43) के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर का रहने वाला था और एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत था।

बताया गया कि घटना वाली रात उसने शराब का सेवन किया था और पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद उसने घर में रखे अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

पुलिस अवैध हथियार के स्रोत और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img