Suicide Case: नोएडा में लोकसभा अधिकारी ने की आत्महत्या, 15 पेज के सुसाइड नोट में 70 लाख के कर्ज का जिक्र

Suicide Case: नोएडा में लोकसभा अधिकारी ने की आत्महत्या, 15 पेज के सुसाइड नोट में 70 लाख के कर्ज का जिक्र

नोएडा। सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसायटी में लोकसभा के एक अधिकारी ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से 15 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए लगभग 70 लाख रुपये के कर्ज और आर्थिक तनाव का उल्लेख किया है।

पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय गौरव गौतम अपनी पत्नी और बेटे के साथ केंद्रीय विहार-2 सोसायटी में रहते थे। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। रविवार को वापस लौटने पर फ्लैट अंदर से बंद मिला। कई बार कॉल और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर सोसायटी गार्ड की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां गौरव पंखे से लटके मिले।

परिजन उन्हें तत्काल यथार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को मिले 15 पेज के सुसाइड नोट में गौरव ने लिखा कि फिजूलखर्ची के कारण उन पर करीब 70 लाख रुपये का कर्ज हो गया था और इसी आर्थिक दबाव की वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने यह भी लिखा कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।

परिजनों ने बताया कि गौरव ने कभी भी आर्थिक परेशानियों या कर्ज के बारे में परिवार को जानकारी नहीं दी थी। उनका कहना है कि यदि उन्होंने बात साझा की होती तो परिवार मिलकर समाधान निकालने का प्रयास करता। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img