Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Accident: चलती बाइक से गिरकर युवक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Noida Accident: चलती बाइक से गिरकर युवक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

नोएडा। चोटपुर कॉलोनी के पास मंगलवार शाम चलती बाइक से गिरने के बाद 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक को बाइक चलाते समय हार्ट अटैक आया, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने बताया कि बदायूं निवासी सोमेश सागर वर्तमान में छिजारसी कॉलोनी में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार शाम वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचानक वह चलती बाइक से सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें