Noida Suicide: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जांच जारी

Noida Suicide: 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, जांच जारी

नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित यूसुफपुर चक शाहबेरी इलाके में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय तनिष्का अपने परिवार के साथ रहती थी और एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

कोतवाली बिसरख पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दुखद घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग हैरान हैं कि आखिर छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img