Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती, 90 के पास नहीं मिला ड्राइविंग लाइसेंस

Noida NCR News in Hindi

Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती, 90 के पास नहीं मिला ड्राइविंग लाइसेंस

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ती ई-रिक्शा संख्या के बीच परिवहन विभाग ने नियमों के पालन को लेकर सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान यह सामने आया कि जांच किए गए करीब 600 ई-रिक्शा चालकों में से लगभग 90 चालक ऐसे थे, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाया गया। यह जानकारी परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की जांच में सामने आई है।

परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 25 हजार से अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ने के साथ-साथ यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। बीते एक वर्ष के दौरान विभाग द्वारा सड़कों पर चलाए गए विभिन्न अभियानों में लगभग 600 ई-रिक्शा की जांच की गई, जिनमें नियमों के उल्लंघन के आधार पर कई चालकों के चालान काटे गए और कुछ वाहनों को सीज भी किया गया।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि कई चालक मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि विभाग की ओर से चालकों को यह सुविधा दी जाती है कि वे अपने मोबाइल फोन में मौजूद डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस भी दिखा सकते हैं। जो चालक फोन पर वैध लाइसेंस दिखा देते हैं, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई नहीं की जाती। हालांकि जिन चालकों के पास किसी भी रूप में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं पाया गया, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

डॉ. पांडे ने स्पष्ट किया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे न केवल चालक की बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखें। परिवहन विभाग का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें