उत्तर प्रदेशराज्य

Noida Sports City Land Policy: वर्तमान रेट पर ही मिलेगी जमीन, बिल्डरों को किसानों से समझौते का विकल्प

Noida Sports City Land Policy: वर्तमान रेट पर ही मिलेगी जमीन, बिल्डरों को किसानों से समझौते का विकल्प

नोएडा की स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में खाली पड़ी जमीन को लेकर प्राधिकरण ने नई नीति स्पष्ट कर दी है। अब बिल्डरों को अतिरिक्त जमीन वर्तमान दरों पर ही दी जाएगी। प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर-150 में जमीन का मौजूदा आवंटन रेट करीब 47,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है, जबकि कई बिल्डर पुराने यानी 2014 के रेट पर जमीन लेने की मांग कर रहे थे।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-150 के एससी-02 भूखंड के लिए करीब 13.29 लाख वर्ग मीटर जमीन पहले ही आवंटित की जा चुकी है। इस भूखंड को एक बिल्डर को दिया गया था, जिसने इसे आगे 24 छोटे हिस्सों में विभाजित कर अन्य बिल्डरों को बेच दिया। इनमें से 13 भूखंडों पर ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के नक्शे पास हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच कई स्थानों पर जमीन अभी भी खाली पड़ी है।

इन्हीं खाली हिस्सों को लेकर बिल्डरों ने अतिरिक्त जमीन के तौर पर आवंटन की मांग की थी। हालांकि प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि नई जमीन केवल वर्तमान दरों पर ही दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ये छोटे-छोटे भूखंड अलग से मान्यता देने लायक नहीं हैं, इसलिए इन्हें मौजूदा परियोजनाओं के साथ जोड़कर ही आवंटित किया जाएगा।

वहीं, सेक्टर के कुछ हिस्सों में जमीन का अधिग्रहण अब तक पूरा नहीं हो सका है। कई मामलों में किसानों के साथ सहमति नहीं बन पाई है या फिर मामला न्यायालय में लंबित है। ऐसे में प्राधिकरण ने बिल्डरों को यह विकल्प भी दिया है कि यदि वे किसानों से सीधे समझौता कर जमीन उपलब्ध कराते हैं, तो उसे अतिरिक्त भूमि के मानकों के अनुसार आवंटित किया जा सकता है।

प्राधिकरण ने एससी-02 भूखंड के संशोधित मास्टर लेआउट प्लान पर आपत्तियां भी आमंत्रित की थीं, जिन पर कुल 14 आपत्तियां प्राप्त हुईं। अधिकारियों के अनुसार इन सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है और अब आगे की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button