Noida School Bomb Threat: ईमेल से मिली धमकी के बाद मचा हड़कंप, तलाशी में कुछ नहीं मिला

Noida School Bomb Threat: ईमेल से मिली धमकी के बाद मचा हड़कंप, तलाशी में कुछ नहीं मिला

नोएडा में सोमवार को एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

सेक्टर-62 स्थित Father Agnel School को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। मेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभिभावकों को ईमेल भेजकर जल्द से जल्द बच्चों को स्कूल से घर ले जाने के लिए कहा। इसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए।

सूचना के बाद थाना सेक्टर-58 पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूल परिसर को चारों ओर से घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कक्षाओं, पार्किंग, खेल मैदान और स्कूल भवन के हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई। साथ ही, स्कूल परिसर में आने-जाने वाले सभी रास्तों को भी चेक किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, एहतियात के तौर पर जांच जारी रखी गई है। इस पूरे मामले में ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है और तकनीकी जांच के जरिए मेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, लेकिन पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत है और जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img