Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Noida Flat Scheme Extension: ओमिक्रॉन-1ए फ्लैट योजना की तारीख बढ़ी, 18 मई तक करें आवेदन

Noida Flat Scheme Extension: ओमिक्रॉन-1ए फ्लैट योजना की तारीख बढ़ी, 18 मई तक करें आवेदन

नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बहुमंजिला फ्लैट योजना में घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में स्थित टू बीएचके फ्लैटों की योजना में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब आवेदक 18 मई तक इस योजना में हिस्सा ले सकते हैं, जबकि पहले अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई थी। तारीख बढ़ने से उन लोगों को अतिरिक्त समय मिल गया है जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

इस योजना के तहत कुल 90 फ्लैटों का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार फ्लैटों का आरक्षित मूल्य 73.23 लाख रुपये से लेकर 74.35 लाख रुपये तक तय किया गया है। आवंटन प्रक्रिया में वही आवेदक सफल होंगे, जो सबसे अधिक बोली लगाएंगे। इससे पारदर्शिता के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा भी सुनिश्चित होगी।

प्राधिकरण द्वारा सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में पहले से ही बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण कराया जा चुका है, जिनमें से कुछ का आवंटन पहले ही हो चुका है। हालांकि अब भी करीब 350 फ्लैट ऐसे हैं जो आवंटन की प्रतीक्षा में हैं। फिलहाल सोसाइटी के आई ब्लॉक के 90 फ्लैटों के लिए यह नई योजना शुरू की गई है, जिससे लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराया जा सके।

इन फ्लैटों का कार्पेट एरिया 83.38 वर्गमीटर है, जबकि सुपर एरिया 104.70 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। प्राधिकरण ने योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है, जहां से इच्छुक आवेदक ब्रोशर डाउनलोड कर सकते हैं और शर्तों को समझ सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे लोग आसानी से घर बैठे आवेदन कर सकें।

भुगतान की सुविधा को भी लचीला बनाया गया है। आवेदक एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं या फिर किस्तों में रकम जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं। एकमुश्त भुगतान करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि किस्तों का विकल्प चुनने वालों को दो वर्षों में चार किस्तों में भुगतान करना होगा। प्राधिकरण का दावा है कि आवंटन के बाद निर्धारित समयसीमा में लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, जिससे खरीदारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें