Noida Sector-151: नोएडा सेक्टर-151 की ‘ग्रीन बेल्ट’ बनी जानलेवा दलदल, प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल

Noida Sector-151: नोएडा सेक्टर-151 की ‘ग्रीन बेल्ट’ बनी जानलेवा दलदल, प्राधिकरण की लापरवाही पर सवाल

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के आधुनिक शहर होने के दावों के बीच सेक्टर-151 की जमीनी हकीकत चिंताजनक है। कोंडली वर्क सर्किल-10 स्थित इस्कान मंदिर के सामने बनी ग्रीन बेल्ट जलभराव और खराब सड़क की वजह से दलदल में बदल चुकी है। हालात इतने खतरनाक हैं कि यहां पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

यहां चार लेन की मुख्य सड़क होने के बावजूद जलनिकासी की ठोस व्यवस्था नहीं है। आसपास के नाले और सीवर लाइन लंबे समय से ओवरफ्लो हैं, जिससे गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है। मिट्टी धंस चुकी है और ग्रीन बेल्ट पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुकी है। प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा सर्वे के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। जलनिकासी की योजना केवल कागजों तक सीमित है, जबकि जमीन पर हालात बदतर हैं।

सुरक्षा इंतजाम भी न के बराबर हैं। सड़क किनारे कोई रेलिंग नहीं है और चेतावनी संकेत भी नहीं लगे हैं। रात के समय अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का जोखिम भी मंडरा रहा है।

स्थानीय लोग बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन संबंधित विभागों ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया। अब सवाल यह उठता है कि क्या नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही शहर की सुरक्षा और नागरिकों की जान पर भारी साबित नहीं हो रही?

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img