Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में नशे में थार चालक ने फुटपाथ पर खड़ी कार-बाइक को रौंदा, बड़ा हादसा टला

Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में नशे में थार चालक ने फुटपाथ पर खड़ी कार-बाइक को रौंदा, बड़ा हादसा टला

नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर अल्फा वन में सोमवार दोपहर करीब 1.40 बजे नशे में थार वाहन चला रहे चालक ने फुटपाथ पर खड़ी कार और उसके पीछे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों वाहनों पर कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थार वाहन जब्त कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि चालक नशे में था और वाहन के शीशे पर प्रतिबंधित काली फिल्म चढ़ा रखी थी।

फुटपाथ पर खड़ी कार ई-238 निवासी शिवम मिश्र की थी। उन्होंने बताया कि हादसे के समय वह कुछ ही देर पहले कार से उतरकर घर पहुंचे थे। तेज रफ्तार और नशे की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन कार और बाइक से टकरा गया।

पुलिस के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान युवराज निवासी ग्राम सपनावत, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img