Noida Crime: नोएडा सेक्टर 113 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ़्तार

नोएडा सेक्टर 113 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ़्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में गूगल मैप के जरिये जाम वाली लोकेशन पर जाकर जाम में खड़ी गाड़ियों के अंदर से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान चुराने वाले ठक-ठक गिरोह के सरगना को सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर दस लैपटॉप भी बरामद किए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 40 मुकदमें दर्ज हैं। बता दें आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसके चलते पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी।

डीसीपी नोएडा ने सरगना को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम भी दिया है। अभिषेक के साथी गंगेश ने भी शहर में कई वारदात की है और अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। आपको बता दें कि नोएडा के अलावा भी आरोपी ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के आंबेडकरनगर का रहने वाला अभिषेक उर्फ विक्रम ठक-ठक गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके दस साथियों को नोएडा पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। कई बार काफी नजदीक पहुंचने के बावजूद अभिषेक की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। शहर में सिलसिलेवार तरीके से वारदात करने के कारण नोएडा पुलिस उसपर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही थी उसी दौरान दिल्ली पुलिस के सहयोग से अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने चोरी के लैपटॉप को एफएनजी सर्विस रोड के पास ग्रीन बेल्ट में छिपा कर रखे थे। पुलिस के अनुसार जो भी कार बाजार या अन्य स्थानों पर खड़ी होती थी आरोपी और उसके गिरोह के सदस्य उसमें पहले झांक कर देखते थे, कि अंदर कोई सामान जैसे लैपटॉप रखा है या नहीं। इसके बाद आरोपी पांच के सिक्के, गुलेल और छर्रे की मदद से महज पांच सेकेंड में कार का शीशा तोड़ देता था। इसके बाद उसमें रखा सामान चोरी कर फरार हो जाता था। अभिषेक के अन्य साथी उस लैपटॉप को बेचकर मिले पैसे आपस में बांट लेते थे।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img