Noida: नोएडा प्राधिकरण लापरवाही के चलते युवक को अपनी जान गवानी पड़ी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

नोएडा प्राधिकरण लापरवाही के चलते युवक को अपनी जान गवानी पड़ी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में कई बड़े-बड़े खुले नाले हैं जो आए दिन लोगों के सामने कई तरह की परेशानियां खड़ी कर देते हैं। बारिश के समय ये नाले इतने भर जाते हैं कि लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाबवजूद प्राधिकरण इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इसी बीच नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खुले नाले में एक युवक की गिरने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-52 की बताई जा रही है। जहां एक युवक की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। युवक की मौत से आसपास के इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं इस घटना ने नोएडा प्राधिकरण पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img