Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida School Security Alert: गौतमबुद्धनगर के 20 स्कूलों को ई-मेल से बम धमकी

Noida School Security Alert

Noida School Security Alert: गौतमबुद्धनगर के 20 स्कूलों को ई-मेल से बम धमकी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के गौतमबुद्धनगर में करीब 20 स्कूलों को एक विदेशी ई-मेल आईडी से बम धमकी भेजे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। विशेष रूप से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को देखते हुए पहले से ही पुलिस सतर्क थी और सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त किया गया था।

बॉम्ब स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और BDDs टीमों ने स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। सभी स्कूल परिसरों में तलाशी और चेकिंग के बाद हालात पूरी तरह सामान्य हो गए और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।
साइबर टीम धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच में जुटी हुई है और साइबर थाना में आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। ई-मेल के स्रोत और नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है। उच्चाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। संवेदनशील इलाकों और शिक्षण संस्थानों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत सूचना पुलिस को दें। जनसुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सतर्क है और गणतंत्र दिवस पर स्कूलों और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें