Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad Republic Day Security: फरीदाबाद पुलिस ने गणतंत्र दिवस को लेकर की सुरक्षा तैयारियां

Faridabad Republic Day Security

Faridabad Republic Day Security: फरीदाबाद पुलिस ने गणतंत्र दिवस को लेकर की सुरक्षा तैयारियां

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 22 जनवरी की शाम 7:00 बजे से 23 जनवरी दोपहर 2:00 बजे तक और 25 जनवरी की शाम 7:00 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2:00 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही फरीदाबाद में भी विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने कुल लगभग 1500 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया है, जिसमें 500 ट्रैफिक पुलिस कर्मी विशेष रूप से ड्यूटी पर रहेंगे। पूरे शहर में नाकाबंदी की जाएगी और प्रमुख सड़कों, बस स्टैंड, होटल, मॉल और सराय जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी चेकिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य है कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, शहर में ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके साथ ही, अधिकारियों ने कहा कि पुलिस पूरी सतर्कता के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा करेगी और जनता के सहयोग से ही सभी गतिविधियों को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें