Noida School Rumour: स्कूल में शराब और ड्रग्स मिलने की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंची पुलिस

Noida School Rumour: स्कूल में शराब और ड्रग्स मिलने की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंची पुलिस

Noida के Sector 39 स्थित एक स्कूल में शराब और ड्रग्स मिलने की अफवाह फैलने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज में दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 30 छात्र शराब और नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए हैं।

वायरल संदेश में यह भी कहा गया कि कथित नशीला सामान स्कूल के ही कक्षा 11वीं के एक छात्र द्वारा लाया गया था। मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई।

मामले की जानकारी मिलते ही Noida Police की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी DP Shukla ने बताया कि पुलिस ने स्कूल परिसर में जांच की, लेकिन वहां से शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ बरामद नहीं हुए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज की सत्यता भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img