Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Sanitation Protest: चौथे दिन भी जारी सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, सपा का समर्थन

Noida Sanitation Protest: चौथे दिन भी जारी सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, सपा का समर्थन

नोएडा में सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। हटाए गए सफाई कर्मियों ने सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना जारी रखते हुए अपनी मांगों पर अड़े रहने का संकेत दिया है।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि शहर की साफ-सफाई से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जो सफाई कर्मचारी काम नहीं करेंगे, उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाएं। साथ ही जिन ठेकेदारों पर सफाई की जिम्मेदारी है, यदि वे अपने कार्य में असफल रहते हैं तो उन पर जुर्माना लगाकर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना है कि वे तब तक काम पर नहीं लौटेंगे, जब तक उनके गिरफ्तार किए गए नेता रिहा नहीं किए जाते। इससे पहले सोमवार को यूनियन नेता समेत आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर नहीं लिया जाएगा।

इस आंदोलन में अब राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा और सफाई कर्मियों को अपना समर्थन दिया। सपा नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी प्रवीण कुमार सिंह से मुलाकात कर गिरफ्तार नेताओं की रिहाई का मुद्दा उठाया। एसीपी ने इस संबंध में दो दिन का समय लेते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया कि प्राधिकरण और सफाई कर्मियों के बीच बातचीत के जरिए जल्द ही इस विवाद का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

गौरतलब है कि इस प्रदर्शन में अब दिल्ली और गाजियाबाद के कुछ नेता भी शामिल हो गए हैं, जिससे आंदोलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। इससे पहले प्राधिकरण और कर्मचारियों के बीच वार्ता भी हुई थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। प्रशासन अब एक बार फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की दिशा में प्रयासरत है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें