Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Elevated Corridor: बिना नोएडा एंट्री सीधे आगरा-लखनऊ का रास्ता, 2 लाख लोगों को राहत

Noida NCR News in Hindi

Noida Elevated Corridor: बिना नोएडा एंट्री सीधे आगरा-लखनऊ का रास्ता, 2 लाख लोगों को राहत

दिल्ली से आगरा और लखनऊ जाने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की तैयारी हो रही है। जल्द ही ऐसा रूट तैयार किया जाएगा, जिससे लोगों को नोएडा में प्रवेश किए बिना ही सीधे एक्सप्रेसवे तक पहुंच मिल सकेगी। इसके लिए डीएनडी से सेक्टर-94 तक एक नई एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी, जो आगे यमुना पुष्ता से जुड़कर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तक रास्ता आसान करेगी।

फिलहाल दिल्ली से आने वाले लोगों को आगरा या लखनऊ जाने के लिए नोएडा में प्रवेश करना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ शहर में जाम की समस्या भी बढ़ जाती है। इस नई परियोजना के लागू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

योजना के तहत यमुना पुष्ता पर बनने वाली छह लेन एलिवेटेड रोड को आगे बढ़ाते हुए डीएनडी फ्लाईओवर तक जोड़ा जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में दो प्रमुख हिस्से होंगे, जिसमें एक का निर्माण नोएडा प्राधिकरण और दूसरे का निर्माण यूपीईडा द्वारा किया जाएगा। दोनों एलिवेटेड को क्लोवर लीफ डिजाइन के जरिए जोड़ा जाएगा, जिससे वाहन चालकों को आसानी से चढ़ने और उतरने की सुविधा मिल सके।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है। वायबिलिटी के आधार पर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से रोजाना करीब 1 से 2 लाख लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और नोएडा के अंदर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

इस योजना के तहत बनने वाली नई एलिवेटेड रोड लगभग 3 किलोमीटर लंबी होगी, जो डीएनडी फ्लाईओवर से सेक्टर-94 तक जाएगी। इसके दोनों सिरों पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज बनाए जाएंगे, जिससे यातायात सुचारु बना रहेगा।

परियोजना का एक हिस्सा दिल्ली की सीमा में भी आएगा, इसलिए इसके लिए दिल्ली सरकार से भी समन्वय किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस संबंध में बातचीत शुरू की जाएगी ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

इस नए कॉरिडोर के बनने के बाद दिल्ली से निकलकर वाहन चालक सीधे एलिवेटेड रोड के जरिए यमुना पुष्ता तक पहुंचेंगे और वहां से आगरा व लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आसानी से जा सकेंगे। इससे यात्रा का समय घटेगा और ईंधन की भी बचत होगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें