Noida: नोएडा सेक्टर 50 में धंसी सड़क, बीच सड़क बना 5 फीट गहरा गड्ढा, यातायात बाधित

Noida: नोएडा सेक्टर 50 में धंसी सड़क, बीच सड़क बना 5 फीट गहरा गड्ढा, यातायात बाधित

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा के सेक्टर 50 स्थित ओवरसीज़ अपार्टमेंट के पास सड़क के बीचों-बीच अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना में करीब 5 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया, जिससे इस तिराहे पर चलने वाले सैकड़ों वाहन प्रभावित हुए हैं। गड्ढा सड़क के ठीक बीच में बनने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तिराहे से प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं और सड़क के नीचे बनी कमजोर सतह के कारण अचानक सड़क धंस गई। इसी दौरान एक राहगीर बाल-बाल बचा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं, कुछ ही दूरी पर स्थित एसटीपी (STP) प्लांट को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है कि कहीं प्लांट की पाइपलाइन या जल निकासी में कोई लीकेज तो इसकी वजह नहीं बनी।

घटना के बाद मौके से एक राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा हुआ है और आसपास कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग तक नहीं की गई थी। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने नोएडा प्राधिकरण पर घटिया सामग्री और लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल नोएडा प्राधिकरण की ओर से सड़क की मरम्मत या जांच को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में खतरे को देखते हुए लोगों ने जल्द से जल्द गड्ढा भरने और ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाने की मांग की है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img