Noida Road Accident: सामने से आ रही दो बाइकें टकराईं, लोक गायक गंभीर रूप से घायल: आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज

Noida Road Accident: सामने से आ रही दो बाइकें टकराईं, लोक गायक गंभीर रूप से घायल: आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक लोक गायक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना 18 नवंबर की बताई जा रही है, जब मोहम्मदपुर गुर्जर गांव निवासी और प्रसिद्ध लोक गायक सौरव नागर किसी कार्य से बिलासपुर के लिए निकले थे।

परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सौरव नागर दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर बिजलीघर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक में सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सौरव नागर सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सौरव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

परिवार का कहना है कि यह हादसा आरोपी बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार का परिणाम है, जिसने टक्कर मारने के बाद मौके से बचने की कोशिश की। पीड़ित मनोज नागर ने बताया कि इस हादसे से उनका परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है। जल्द ही मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img