Noida Fraud Case: साझेदारों पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप: कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Noida Fraud Case: साझेदारों पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप: कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई व्यवसाय से जुड़े एक व्यक्ति ने अपने पूर्व व्यापारिक साझेदारों पर लगभग 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अकबर, जो गांव हल्दौनी का निवासी है, ने बताया कि फरवरी 2025 में आरोपी आशीष चौहान ने साझेदारी का प्रस्ताव रखा और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक पार्टनरशिप डीड विधिवत रूप से पंजीकृत की गई। साझेदारी के बाद व्यापार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए आशीष ने पीड़ित के ग्राहकों को माल सप्लाई करवाना शुरू किया, लेकिन भुगतान की धनराशि अपने पास रखनी शुरू कर दी।

अकबर के अनुसार यह वित्तीय धोखाधड़ी धीरे-धीरे बढ़ती गई, लेकिन शुरुआत में उसे इसका संदेह नहीं हुआ, क्योंकि व्यापार की गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही थीं। स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब एक ग्राहक को 7 लाख रुपये के माल को लेकर जीएसटी से नोटिस प्राप्त हुआ। नोटिस मिलने पर जब अकबर ने आशीष से हिसाब-किताब मांगा तो उसने विभिन्न सप्लायरों के नाम लेकर मामले को टालने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि आशीष ने उसके नाम का इस्तेमाल करते हुए कई व्यापारियों से भारी रकम उधार में माल मंगवाया और भुगतान नहीं किया। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठा को गहरी क्षति पहुंची और ब्याज सहित कुल देनदारी 60 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

अकबर ने यह भी आरोप लगाया कि आशीष के पिता चन्द्रवीर सिंह और भाई रणवीर ने इस धोखाधड़ी को अंजाम देने में उसका साथ दिया। इतना ही नहीं, व्यापारिक स्थल पर रखे लाखों रुपये के स्टॉक पर भी आरोपी पक्ष ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे पीड़ित पूरी तरह आर्थिक संकट में आ गया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि मामले की गांभीर्यता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है और दस्तावेजी प्रमाण एकत्र किए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img