Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत; नंबर प्लेट से चालक की तलाश

Noida Road Accident: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत; नंबर प्लेट से चालक की तलाश

नोएडा। सेक्टर-63 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था। टक्कर के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, हादसे के दौरान कार की नंबर प्लेट का एक हिस्सा टूटकर साइकिल में फंस गया। इसी के आधार पर पुलिस कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मूलरूप से एटा जिले के मेहनी गांव निवासी सूरजपाल का 36 वर्षीय बेटा गजेंद्र सिंह नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह सेक्टर-63 स्थित मोब्लैड मोड एंड एक्सेसरीज प्राइवेट लिमिटेड में सेम्पलिंग का काम करता था।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, चार सितंबर की रात करीब आठ बजे गजेंद्र अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद कंपनी से घर के लिए निकला था। वह साइकिल से चोटपुर कॉलोनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आई एक कार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही गजेंद्र साइकिल समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया।

हादसे के दौरान कार की नंबर प्लेट का एक हिस्सा टूटकर गजेंद्र की साइकिल में फंस गया था। पुलिस के मुताबिक बरामद नंबर प्लेट नोएडा में पंजीकृत वाहन की है। पुलिस इसी सुराग के आधार पर संबंधित कार की जानकारी जुटाकर चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद गजेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता सूरजपाल ने पांच सितंबर को सेक्टर-63 थाने में शिकायत देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के जरिए हादसे में शामिल कार के आने-जाने के रास्ते और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, सेक्टर-63 थाना पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img