Noida Ramlila: सेक्टर-21ए में भव्य रामलीला के लिए 20 सितंबर को होगा भूमि पूजन, तैयारियों में जुटी समिति

Noida Ramlila: सेक्टर-21ए में भव्य रामलीला के लिए 20 सितंबर को होगा भूमि पूजन, तैयारियों में जुटी समिति

नोएडा। सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाली भव्य रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सेक्टर-21ए स्थित रामलीला मैदान में आयोजन के लिए 20 सितंबर को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

रामलीला की तैयारियों को लेकर रविवार को सनातन धर्म रामलीला समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन टीएन गोविल ने की। इस दौरान रामलीला के मंचन से लेकर आयोजन स्थल की व्यवस्था और रावण, कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतलों के निर्माण सहित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि इस बार रामलीला को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की योजना तैयार की गई है। आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने के लिए मंचन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समिति ने रामलीला का मंचन करने वाली कमेटी का चयन कर लिया है। इसके साथ ही दशहरा के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का निर्माण करने वाली टीम भी तय कर दी गई है। अब आयोजन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से अंतिम रूप दिया जाएगा।

20 सितंबर को होने वाले भूमि पूजन के साथ रामलीला आयोजन की औपचारिक तैयारियां आगे बढ़ेंगी। समिति की ओर से भूमि पूजन कार्यक्रम को भी भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसमें समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, शहर के प्रमुख लोगों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहने की उम्मीद है।

बैठक में सुशील भारद्वाज, अल्पेश गर्ग, पंकज जिंदल, एससी गोयल, अतुम वर्मा, लोकेश कश्यप, अमित अग्रवाल, संजय जैन, आलोक कुमार अग्रवाल, सौरभ शर्मा, मुकेश शर्मा और राजीव गर्ग सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img