Noida Road Accident: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पुलिस ने दर्ज किए केस

Noida Road Accident: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पुलिस ने दर्ज किए केस

नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा सेक्टर-49 क्षेत्र के भंगेल एलिवेटेड फ्लाईओवर के पास हुआ। शिकायतकर्ता कार्तिक हलदार के अनुसार, उनके जीजा साधन सरकार शनिवार सुबह ऑटो में बैठकर होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित कंपनी जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय चालक की लापरवाही के कारण ऑटो पलट गया। हादसे में साधन सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी भंगेल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में ऑटो में बैठी एक अन्य महिला भी घायल हुई, जिसे पैर में चोट आई है।

दूसरा हादसा सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत दलित प्रेरणा स्थल के पास हुआ। दिल्ली के नारायणा गांव निवासी चिंटू कुमार यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च की रात करीब 11 बजे उनके भाई सुनील कुमार यादव नोएडा से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान गेट नंबर-5 के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दोनों मामलों में पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसों के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर प्रशासन भी सतर्क है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img