Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida road accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर पिकअप डिवाइडर से टकराई, परिचालक की मौत

Noida road accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर पिकअप डिवाइडर से टकराई, परिचालक की मौत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर से नोएडा जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप का परिचालक योगेश गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक अंकित गंभीर रूप से घायल है और जेवर के प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट से 26 किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ। पिकअप महिंद्रा ब्रांड की थी और हादसे में औरैया निवासी चालक अंकित व बादलपुर निवासी परिचालक योगेश गंभीर रूप से घायल हुए।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे के सुरक्षा कर्मी पहुंचे और घायलों को तुरंत जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक परिचालक योगेश की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें