Noida drug bust: नोएडा में छह किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2800 रुपये बरामद

Noida drug bust: नोएडा में छह किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2800 रुपये बरामद

नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से छह किलो गांजा और 2800 रुपये बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि रामलीला मैदान के पास गांजा तस्कर आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का अभियान शुरू किया। रामलीला मैदान के गेट नंबर-6 से आरोपी को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से छह किलो अवैध गांजा और नगद राशि बरामद हुई।

आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के बरही गांव निवासी लल्लन कुमार महतो के रूप में हुई है, जो वर्तमान में हाजीपुर की गली नंबर 2 में रह रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घूम-घूम कर लोगों को गांजे की सप्लाई करता है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी ईकोटेक-तीन थाने में मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और तस्कर के अन्य नेटवर्क का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img