Noida: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने गौतमबुद्ध नगर में की विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा

Noida: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने गौतमबुद्ध नगर में की विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा

नोएडा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिला कांग्रेस कार्यालय, बिसरख में पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंडल स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत के कांग्रेस नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल ने की। उन्होंने संगठन को जिला और मंडल स्तर पर पुनर्गठित करने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित प्रक्रियाओं पर सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रदीप नरवाल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को मजबूत, अनुशासित और एकजुट रूप से कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संगठन को इस प्रक्रिया की हर स्तर पर निगरानी करनी होगी, तथ्यों का सत्यापन करना होगा और किसी भी अनियमितता की तत्काल रिपोर्टिंग करनी होगी, ताकि चुनावी धांधली या दबाव जैसी गतिविधियों की संभावना समाप्त हो।

बैठक में गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत के जिला और शहर पदाधिकारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला समन्वयक उपस्थित रहे। उन्होंने अपने जिलों में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, चुनौतियों, बूथ संरचना, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और आगामी चुनावी रणनीति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल के प्रत्येक जिले में बूथ समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके तहत समीक्षा, सक्रिय और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की पहचान, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम, सदस्यता विस्तार अभियान, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीमों का गठन, सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक जिले की मासिक प्रगति रिपोर्ट मंडल और प्रदेश स्तर पर भेजना अनिवार्य होगा।

गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि कांग्रेस संगठन हमेशा से जनहित, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी जिलों से आपसी समन्वय, संगठनात्मक अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img