Noida public transport: नोएडा में नए साल से शुरू होगी डबल डेकर ई-बस सेवा, 50 बसों का टेंडर हुआ पास

Noida public transport: नोएडा में नए साल से शुरू होगी डबल डेकर ई-बस सेवा, 50 बसों का टेंडर हुआ पास

नोएडा। लंबे समय से सार्वजनिक बस सेवा से वंचित नोएडा-ग्रेटर नोएडा के निवासियों को नए साल 2026 में बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। परिवहन निगम जिले में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू करेगा। बस निगम को स्विच मोबिलिटी कंपनी की 66 सीटर डबल डेकर ई-बस मिल चुकी है और रूट निर्धारित होते ही इसके संचालन की शुरुआत होगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जिले में तीनों प्राधिकरण क्षेत्र के लिए कुल 150 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। वर्तमान में 50 बसों का टेंडर पूरा हो चुका है और भविष्य में 100 और बसों के लिए टेंडर किए जाएंगे। ये बसें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगी, जिससे शहर में प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

गौतमबुद्ध नगर जिले की जनसंख्या और ग्रामीण क्षेत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिले की कुल आबादी 16.48 लाख के आसपास है, जिसमें लगभग 6.74 लाख ग्रामीण हैं। जिले में करीब 304 गांव हैं, जहां अधिकांश लोग कृषि और कामगार हैं। इन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग निजी वाहनों, ऑटो और कैब पर निर्भर हैं। डीएमआरसी और एनएमआरसी जिले के केवल 10 फीसदी हिस्से को ही जोड़ती हैं, और शहर की लगभग 90 फीसदी आबादी बिना सार्वजनिक परिवहन के पैदल यात्रा करती है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि जिले में अब केवल सीएनजी या इलेक्ट्रिक बसों का ही संचालन होगा। डीजल बसों का संचालन प्रतिबंधित है। डिपो को मिलीं 10 डीजल बसों का संचालन परमिट न होने के कारण रोक दिया गया है और इन्हें वापस करने की तैयारी की जा रही है। डबल डेकर ई-बस के आने के साथ ही जिले के सभी हिस्सों को सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बस सेवा के शुरू होने से नागरिकों को आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। यह कदम ना केवल शहर के नागरिकों के लिए राहत प्रदान करेगा, बल्कि गौतमबुद्ध नगर में बढ़ते प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में मदद करेगा।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img