Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण का सख्त रुख, सड़कों से पार्किंग तक सुधार के निर्देश

Noida NCR News in Hindi

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण का सख्त रुख, सड़कों से पार्किंग तक सुधार के निर्देश

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क सुधार और स्वच्छता के मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया है। 29 दिसंबर 2025 को प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकश एम. की अगुवाई में सेक्टर-94, 124 से 127 और सेक्टर-135 स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए, जिनमें सड़क मरम्मत, ट्रैफिक सुधार और पार्किंग प्रबंधन शामिल हैं। निरीक्षण में महाप्रबंधक एके अरोड़ा, महाप्रबंधक एसपी सिंह, उप महाप्रबंधक विजय रावल और वर्क सर्किल-9 के वरिष्ठ प्रबंधक एवं परियोजना अभियंता मौजूद रहे।

लोकश एम. ने सेक्टर-124 से 127 तक के मार्गों के लिए मॉडिफिकेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर-124, 125 और 126 की सड़कों की रिसर्फेसिंग कराई जाएगी। फुटपाथों की ऊंचाई और क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य मार्गों पर पेड़ों की ट्रिमिंग और सड़क व फुटपाथों की नियमित वॉशिंग के आदेश दिए गए, और दिन में तीन बार सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

क्षेत्र में लो हाइट स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ओवरलोड रेत से भरे ट्रकों की आवाजाही भी पाई गई, जिस पर जिला प्रशासन और डीसीपी ट्रैफिक को कार्रवाई के लिए सूचित करने का आदेश दिया गया।

आईटी कंपनियों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। सेक्टर-94 से 126 में संचालित आईटी कंपनियों को ग्रैप अवधि के दौरान 50 प्रतिशत स्टाफ वर्क फ्रॉम होम लागू करने को कहा गया। अनुपालन की जांच के लिए साइट विजिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया गया।

पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए मुख्य मार्गों पर पजल पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए गए ताकि यातायात सुचारू रहे। एमपी-3 मार्ग और हरोला (उद्योग मार्ग) के लिए सुधार योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

गौशाला निरीक्षण के दौरान ठंड से बचाव के इंतजामों को संतोषजनक पाया गया। प्राधिकरण ने गोवंश के लिए पर्याप्त हरा चारा और दवाइयों का स्टॉक बनाए रखने के आदेश दिए।

प्राधिकरण के इस कदम से नोएडा की सड़कों, यातायात और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, और अधिकारियों ने निर्देशों के अनुपालन पर कड़ी निगरानी रखने का संकल्प लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें