Noida Protest: रोबोटिक डॉग विवाद पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Noida Protest: रोबोटिक डॉग विवाद पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग

नोएडा में रोबोटिक डॉग विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा बटोरी और देश की तकनीकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए। इसी को लेकर समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि यूनिवर्सिटी की वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण ने देश की तकनीकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है। छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथ ही यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द करने और उसे बंद करने की कार्रवाई भी शुरू की जाए।

धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी गेट के बाहर लगातार नारेबाजी करते रहे। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी। छात्रों का कहना था कि जब तक मामले में स्पष्ट और प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img