Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida: तेज ध्वनि में डीजे पर रोक का प्रस्ताव पास, 9 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

Noida NCR News in Hindi

Noida: तेज ध्वनि में डीजे पर रोक का प्रस्ताव पास, 9 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

नोएडा में जिला पंचायत सभागार में सोमवार को आयोजित बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–2027 के लिए करीब 9 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए, जबकि आय का लक्ष्य लगभग 15 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में तेज ध्वनि में डीजे बजाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि पंचम वित्त आयोग के तहत अनुमानित 3.40 करोड़ रुपये की धनराशि आंकी गई है। बैठक में सदस्यों ने कहा कि गांवों की गलियों में कई बार डीजे एक ही स्थान पर घंटों तक तेज आवाज में बजता रहता है, जिससे ग्रामीणों, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए तेज ध्वनि में डीजे संचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के श्मशान घाटों की स्थिति सुधारने पर भी विशेष जोर दिया गया। कई गांवों में शवदाह के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और बारिश से बचाव के इंतजाम न होने पर चिंता जताई गई। पूर्व में तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार के वीडियो वायरल होने के बाद अब श्मशान घाटों पर स्थायी शवदाह गृह निर्माण को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

बैठक में दादरी विधायक Tejpal Nagar, एमएलसी Shrichand Sharma, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, मोहिनी, जयवती देवी, सुनील भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार और सीवीओ डॉ. अरुण कुमार ने भी बैठक में भाग लिया।

जिला पंचायत की इस बैठक में लिए गए फैसलों को ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुधार और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें